कानपुर, जुलाई 17 -- Kanpur News: मंगलपुर, संवाददाता। संदलपुर क्षेत्र के भंदेमऊ गांव के किनारे सड़क पर दोनों तरफ कूड़ा-कचरा फैला हुआ है, जो स्वच्छ भारत अभियान की पोल खोल रहा है। कूड़ा सड़क के बीच तक फैला हुआ दिखाई देता है, जिससे संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है।संदलपुर क्षेत्र के भंदेमऊ गांव से सिकंदरा-बिल्हौर मार्ग को जोड़ने के लिए दो सड़क बनी हैं, जो जैतापुर व जौरवा के पास जोड़ती है। वहीं गांव किनारे दोनों सड़कों के किनारे सड़क के दोनों तरफ कूड़ा करकट के ढेर लगे हुए हैं, जो स्वच्छ भारत अभियान के दावों की पोल खोल रहे हैं। थोड़ी सी बरसात होते ही क्षेत्र में बदबू फैलने से लोगों का जीना मुहाल बना हुआ है। वहां से निकलने वाले राहगीरों को भी बहुत परेशानियां हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि कचरे के इस तरह खुले में पड़े रहने से बारिश में मच्छर पनपने ...