कानपुर, अगस्त 25 -- Kanpur News: डेरापुर। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के बीच वायरल बुखार का प्रकोप बढ़ता नजर आ रहा है। सीएचसी में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मंगलवार को ओपीडी में 292 मरीज पहुंचे। अधिकांश वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम और अन्य मौसमी बीमारियों से पीड़ित रहे। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पुनीत पांडेय ने बताया कि इस समय वायरल बुखार के चलते मरीजों की संख्या बढ़ी है। मौसम में बदलाव के कारण लोग मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। यह भी पढ़ें- Roorki News: लक्सर सीएचसी में बढ़े वायरल फीवर के मरीज, ओपीडी 250 के पार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...