Kanpur News: बढ़ौली गांव में चोरों ने किसान के घर से 50 हजार नगद व लाखों के जेवर चुराये
कानपुर, सितम्बर 3 -- Kanpur News: पुखरायां, संवाददाता। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के बढ़ौली गांव में एक किसान के घर से बुधवार की रात गेट से अंदर जाकर चोरों ने 50 हजार नगद समेत लाखों के गहने पार कर दिए। सुबह गृहस्वामी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं चोरी से परिजनों में कोहराम मच गया। बढ़ौली गांव निवासी किसान कमलेश कुमार घर के बाहर लेटे थे। घर पर उनकी पुत्री गोल्डी भी थी। गोल्डी की शादी सात माह पूर्व झींझक के सिठमरा गांव में सौरभ के साथ हुई थी। वह रक्षाबंधन के त्योहार पर घर आई थी और दूसरे कमरे में लेटी थी। बहन सोनी व कपिल कमरे के पास लेटे थे। चोर गेट के ऊपर से चढ़े और कमरे में रखी अलमारी से 50 हजार रुपये नगद, सोने की तीन अंगूठी, दो सोने की चेन, चार चूड़ी, झाला, बेंदी, मंगलसूत्र, हाफ पेटी, तोड़िया, हाथ फूल, सोने के दो ओम, कंधनी, दो खडुवा के साथ ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.