Kanpur News: ब्याज पर रुपये दिलाने के नाम पर हड़पा मकान
कानपुर, अक्टूबर 14 -- Kanpur News: कल्याणपुर, संवाददाता। पनकी में ब्याज पर रुपये दिलाने के नाम पर शातिरों ने बुजुर्ग महिला का मकान ही हड़प लिया। विरोध करने पर दबंगों ने उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। पीड़िता ने घटना की तहरीर पनकी पुलिस को दी है। शताब्दी नगर निवासी 65 वर्षीय कौशल्या तिवारी के मुताबिक कुछ समय पहले उनकी पुत्री के माध्यम से एक महिला से परिचय हुआ था। महिला ने उनके हाथ के ऑपरेशन के लिए दो लाख रुपये ब्याज पर दिलाने का उन्हें भरोसा दिलाया। सारिका ने सिक्योरिटी के नाम पर उनके मकान के कागजात ले लिये। आरोप है कि 10 जून 2026 को धोखे से चार लाख रुपये का विक्रय अनुबंध तैयार करा लिया गया। अनुबंध में 3.90 लाख रुपये एडवांस लेने का जिक्र है, जबकि पीड़िता का कहना है कि उसने कोई रकम नहीं ली और न ही मकान बेचने की उसकी कोई मंशा थी। पीड़िता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.