कानपुर, नवम्बर 5 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए जिले में प्रस्तावित 116 परीक्षा केंद्रों के निर्धारण को लेकर आपत्तियों एवं प्रत्यावेदनों का स्थलीय सत्यापन कराया जाएगा। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने संबंधित उप जिलाधिकारियों और अपर नगर मजिस्ट्रेटों को सात नवंबर तक निरीक्षण आख्या उपलब्ध कराने के लिए कहा है जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गुरुवार को सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में जनपदीय परीक्षा केंद्र निर्धारण समिति की बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि नए परीक्षा केंद्र बनाए जाने तथा संसाधनों की कमी के आधार पर प्रस्तावित केंद्रों को निरस्त किए जाने से संबंधित आपत्तियों का स्थलीय निरीक्षण किया जाए। संबंधित अधिकारी शासनादेश में निर्धारित मानकों के अनुरूप विद्यालयों में उ...