कानपुर, जुलाई 30 -- Kanpur News: कानपुर। जय नारायण विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, विकास नगर में गुरुवार को मेधावी छात्र अलंकरण समारोह मनाया गया। समारोह में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 में कक्षा 12 में आद्या पांडेय (93.6), जय ओम ओझा (91) समेत पांच को, कक्षा 10 में शशांक तिवारी (95.6), सुधारक सिंह एवं श्लोक मिश्रा (93.8) और देवांशी पांडेय (93.4) को अलंकृत किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 2100, द्वितीय को 1500 तथा तृतीय को 1100 रुपये पुरस्कार स्वरूप दिए गए। यहां सीएसए कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर संजीव गुप्ता, अयोध्या प्रसाद मिश्रा, प्रबंधक प्रो. सुनील मिश्रा, प्रधानाचार्य अनिल कुमार त्रिपाठी उपस्थित थे। संचालन रमा अग्निहोत्री ने किया। यह भी पढ़ें- मेधावियों का हुआ सम्मान, खिल उठे चेहरे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...