कानपुर, अगस्त 8 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। गंगा बैराज से शहर की आठ लाख आबादी को आठ दिन से पेयजल नहीं मिल रहाल है। कुछ दिन और जलसंकट से जूझना पड़ेगा। क्योंकि, शुक्रवार सात अगस्त को जलापूर्ति शुरू होते ही एक और लीकेज सामने आ गया, जिसके चलते बैराज से पानी को बंद करना पड़ गया। कंपनी बाग चौराहे पर एक पखवाड़ा पहले डॉट नाला डैमेज हो गया था, जिसकी मरम्मत का काम जल कल कर रहा था। जलकल से जलनिगम की पेयजल पाइप लाइन एक अगस्त की शाम डैमेज हो गई। लिहाजा, जल निगम शहरी ने फूलबाग से लेकर शहर दक्षिण तक की जलापूर्ति को रोक दिया। पेयजल पाइप लाइन बनाने का कम दो अगस्त से जल निगम कर रहा था, लेकिन गड्ढे में पानी भर जाने से बाधा पैदा हो रही थी। सात अगस्त को जल निगम ने पाइप लाइन की मरम्मत का काम पूरा कर लिया, लेकिन जैसे ही जलापूर्ति शुरू की एक और लीक...