Kanpur News: बैटरी-इनवर्टर चोरी के मामले में पांच गिरफ्तार
कानपुर, जुलाई 16 -- Kanpur News: कल्याणपुर। पनकी पावर हाउस के पास रतनपुर निवासी पंकज की प्रिया बैट्री नाम से दुकान है। शुक्रवार की रात चोर दुकान के पीछे की दीवार में सेंध लगाकर छह बैटरियां व चार इनवर्टर पार कर ले गए थे। इस मामले में पुलिस ने अनुज गौतम, ऑटो चालक सलमान अंसारी, कबाड़ी जय सिंह समेत दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया। एसीपी पनकी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है वहीं, घटना में फरार चल रहे आरोपी आलोक सिंह की तलाश में भी पुलिस की दो टीमें लगाई गईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.