कानपुर, सितम्बर 11 -- Kanpur News: बैंक में पैसे जमा करने गई किशोरी,लापता मूसानगर।मूसानगर थाना क्षेत्र के देवीपुर गांव निवासी अखिलेश कुमार ने बताया की उसकी 17 वर्षीय बेटी सोनल कक्षा 9 में पढ़ती है,मंगलवार दोपहर को साईिकल से शेरपुर बैंक में पैसे जमा करने के लिए घर से निकली थी, उसके बाद से पता नहीं चल सका। साईिकल घार गांव के चौराहा के पास रखी दुकानों के पीछे पड़ी मिली। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की गुहार लगाई है। एसओ अमिता वर्मा ने बताया की जानकारी मिली है,छानबीन के साथ किशोरी की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...