Kanpur News: बैंक और साहूकारों के ब्याज के मकड़जाल में फंसे किसान
कानपुर, जुलाई 25 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। जनपद में बैंक ही नहीं गांवों में सक्रिय सूदखोरों के मकड़जाल में फंसे किसान कर्ज के बढ़ते बोझ से परेशान हैं। बिना लाइसेंस के गांवों में सक्रिय सूदखोरों के तिलिस्म में फंसकर आभूषण व अन्य संपत्तियां गिरवी रखकर कर्ज लेने वाले किसान जहां अपनी बात भी कहने की हिम्मत नहीं जुटा पाते हैं। वहीं प्राकृतिक प्रकोप या अन्य कारणों से केसीसी पर बैंक से ऋण हासिल करने वाले किसानों पर दो से तीन गुना तक ब्याज का बोझ बढ़ने से किसान परेशान हैं। हाईकोर्ट ने दो गुने से अधिक ब्याज वसूलने पर भले ही चिंता जताई है, लेकिन इस पर अभी तक कोई प्रभावी फैसला नहीं हो पाया है। जिले में पिछले एक साल में कर्ज से परेशान होकर किसी किसान के आत्महत्या करने की बात तो समाने नहीं आई, लेकिन बैंक से ऋण लेने वाले कई परिवार समय से ऋण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.