कानपुर, जुलाई 14 -- Kanpur News: कानपुर, संवाददाता। साइबर ठग ने बैंककर्मी बनकर बेकनगंज नाजिरबाग निवासी सलमान जमील के खाते से करीब 82 हजार रुपये पार कर दिए। उन्होंने बताया कि उनका सिविल लाइंस की एक्सिस बैंक में शाखा है। आरोप है कि 26 मई 2026 को उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। जिसने खुद को बैंककर्मी बताकर उन्हें झांसे में लिया। आरोपित ने व्यक्तिगत जानकारी लेने के बाद खाते से तीन बार में करीब 82 हजार रुपये पार कर दिए। बेकनगंज थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- Kashipur News: क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर 1.89 लाख की ठगी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...