Kanpur News: बेलगाम खनन माफिया ने खोद डाला ऐतिहासिक टीला
कानपुर, सितम्बर 8 -- Kanpur News: रूरा, संवाददाता। जिम्मेदारों की अनदेखी से डेरापुर तहसील क्षेत्र के बनीपारा जिनई स्थित ऐतिहासिक टीला खेडा भूमि को बेलगाम खनन माफिया ने खोद डाला। फिर से खान शुरू होने पर एसडीएम के निर्देश पर पहुंची राजस्व टीम से खनन कर्ताओं ने बदसलूकी की। सूचना पर पुलिस के पहुंचने के पहले खनन करने वाले जेसीबी व ट्रैक्टर लेकर वहां से रवाना हो गए। इससे राजस्व टीम को वहां से बैरंग लौटना पड़ा। बनीपारा जिनई स्थित ऐतिहासिक व पौराणिक बाणेश्वर महादेव मंदिर के सामने टीला खेडा भूमि स्थित है। कानपुर के इतिहासकार लक्ष्मीकांत त्रिपाठी के अनुसार इस मंदिर को दैत्यराज बलि के पुत्र बाणासुर ने स्थापित किया था। श्री कृष्ण व बाणासुर के युद्ध में ध्वस्त हो गया था। इसको बाद में परीक्षित पुत्र जन्मेजय ने बसाने के बाद इसका नाम वाणपुरा जनमेजय किया थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.