Kanpur News: बेटे ने मां के सिर पर किया धारदार हथियार से वार, मुकदमा
कानपुर, सितम्बर 7 -- Kanpur News: चकेरी। जाजमऊ में घरेलू विवाद में बेटे ने अपनी मां के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर लहूलुहान कर दिया। मामले में पीड़िता की बड़ी बहू ने आरोपित देवर पर मुकदमा कराया है। जाजमऊ के कैलाश नगर निवासी सविता सिंह के अनुसार पांच सितंबर को देवर धनंजय सिंह ने विवाद कर अपनी मां रंभा सिंह पर धारदार हथियार से सिर पर हमला कर दिया। घटना में हमले में सिर पर गंभीर चोट आने से वह लहूलुहान हो गईं। उन्हें इलाज के लिए कांशीराम अस्पताल ले गए, जहां से हैलट रेफर कर दिया गया। सविता ने बताया कि सास रंभा की हालत अभी भी नाजुक है। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपित देवर अक्सर उनके अलावा सास से मारपीट करता है। विरोध करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी भी देता है। जाजमऊ थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि पारिवारिक विवाद में मारपीट हुई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.