Kanpur News: बेटे की शादी के लिए जोड़े 1.98 लाख रुपये उड़ाए
कानपुर, सितम्बर 27 -- Kanpur News: कानपुर दक्षिण, संवाददाता। बर्रा में साइबर ठगों ने बिना लिंक भेजे और ओटीपी पूछे प्राइवेट कर्मी के खाते से दो बार में 1.98 लाख रुपये पार कर दिए। बेटियों की शादी के बाद पीड़ित ने बेटे की शादी के लिए पाई-पाई जोड़कर रकम जुटाई थी। खाते से रुपये निकलने का मैसेज आया तो उनके होश उड़ गए। पीड़ित ने साइबर सेल थाने में तहरीर दी है। घाटमपुर के जहांगीराबाद निवासी हर किशोर तिवारी परिवार के साथ विश्व बैंक, बर्रा में किराये के मकान में रहते हैं। वह दादानगर स्थित एक फैक्ट्री में मशीन ऑपरेटर हैं। उनका खाता इलाहाबाद बैंक की किदवई नगर शाखा में है। हर किशोर ने बताया कि 19 सितंबर की दोपहर खाते से एक लाख रुपये और अगले दिन 98 हजार रुपये निकाल लिए गए। इस दौरान न तो उन्होंने किसी अनजान लिंक पर क्लिक किया और न ही किसी को ओटीपी बताया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.