Kanpur News: बेकाबू हो रहा बुखार,बारिश के बाद बढे़ त्वचा रोग के मरीज
कानपुर, सितम्बर 7 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। जनपद में बेकाबू हो रहे बुखार के साथ जुकाम खंासी उल्टी व पेट दर्द का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। वहीं जलभराव व कीचड़ के कारण त्वचा रोग से पीड़ित मरीजों की संख्या में भी तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। रविवार को उल्टी-दस्त बुखार के 481 मरीजों सहित कुल 2009 मरीज 29 स्वास्थ्य केंद्रों में आयोजित जन आरोग्य मेलों में उपचार कराने पहुंचे। इस मौके पर जहां 29 लोगों के गोल्डन कार्ड बनाए गए। वहीं 43 मरीजों की आंखों का परीक्षण कराया गया। मरीजों को निकटतम अस्पतालों में ही दवा व जांचों की सुविधा मुहैया कराने के लिए शासन के निर्देश पर जिले के 29 स्वास्थ्य केंद्रों में हर रविवार को स्वास्थ्य मेले का आयोजन हो रहा है, लेकिन इसकी औपचारिकता पूरी किए जाने से मरीजों को शासन की मंशा के अनुरूप लाभ नहीं मिल रहा है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.