Kanpur News: बेकाबू मौरंग लदा डंपर वैन पर पलटा, जीटी रोड पर लगा जाम
कानपुर, जुलाई 8 -- Kanpur News: कानपुर। गांधीग्राम में तेज रफ्तार मौरंग लदा डंपर अनियंत्रित होकर जीटी रोड किनारे खड़ी वैन पर जा पलटा। गनीमत रही कि डंपर की चपेट में कोई राहगीर नहीं आया, जबकि चंद मिनट पहले चालक वैन से उतरकर चाय पीने गया था। वहीं, घटना से जीटी रोड पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वैन व डंपर को किनारे कराया, तब करीब एक घंटे बाद यातायात सामान्य हो पाया। गांधीग्राम निवासी वैन चालक राजेश कुमार ने बताया कि वह बुधवार सुबह जीटी रोड किनारे गाड़ी स्टार्ट खड़ी कर चाय पीने चले गए। चंद मिनट बाद एक तेज रफ्तार डंपर बेकाबू होकर वैन पर पलट गया। हादसे से इलाके में अफरातफरी मच गई। वैन का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं बीच सड़क पर डंपर पलटने और मौरंग फैलने से रामादेवी से टाटमिल लेन पर जाम लग गया। पुलिस पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.