Kanpur News: बुजुर्गों पर आफत बना स्वाइन फ्लू, तीन दिन में पांच संक्रमित
कानपुर, सितम्बर 16 -- Kanpur News: कानपुर में स्वाइन फ्लू ने बुजुर्गों पर तेजी से शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। महज तीन दिन में स्वाइन फ्लू के आठ मरीज सामने आए हैं, इनमें पांच बुजुर्ग हैं। इनकी उम्र 64 से 83 वर्ष के बीच है। ज्यादातर बुजुर्ग पहले से बीपी, डायबिटीज या दूसरी बीमारियों से पीड़ित हैं। ऐसे में संक्रमण के गंभीर रूप लेने का खतरा बढ़ गया है। रविवार से मंगलवार के बीच सामने आए मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। रविवार को 79 वर्षीय बुजुर्ग में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी। इसके बाद मंगलवार को दामोदर नगर निवासी 83 वर्षीय बुजुर्ग संक्रमण मिले। परिजनों ने उन्हें रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया है। आजाद नगर निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग और सरसौल निवासी 70 वर्षीय महिला भी संक्रमण की चपेट में आए। विष्णुपुरी निवासी 64 वर्षीय बुजुर्ग म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.