Kanpur News: बुखार से लोग हलाकान, जांच में नहीं मिल रहे मरीज
कानपुर, नवम्बर 22 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। जिले में डेंगू, मलेरिया के साथ बुखार कहर बरपा रहा है। सरकारी आंकड़ों में अभी इनकी संख्या कम है, जबकि प्राइवेट अस्पतालों में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ रही है। रविवार को 29 स्वास्थ्य केंद्रों में आयोजित स्वास्थ्य मेले में पहुंचे बुखार पीड़ित 186 मरीजों सहित कुल 1867 मरीज इलाज कराने पहुंचे। बुखार पीड़ितों की जांच में कोई मरीज डेंगू व मलेरिया से पीड़ित नहीं मिलने का विभाग द्वारा दावा किया जा रहा है। जिले में बुखार के साथ डेंगू व मलेरिया के प्रकोप के बाद भी इलाज की खानापूर्ति हो रही है। वहीं निकटतम अस्पतालों में मरीजों के लिए शासन के निर्देश पर 29 स्वास्थ्य केंद्रों में हर रविवार को स्वास्थ्य मेले का आयोजन हो रहा है। रविवार को आयोजित स्वास्थ्य मेले में बुखार के 186 मरीज इलाज कराने पहुंचे। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.