Kanpur News: बुखार से किशोरी की मौत, स्वास्थ्य शिविर में हुई जांच
कानपुर, नवम्बर 7 -- Kanpur News: सरसौल संवाददाता। नर्वल के भुखनाही में एक सप्ताह से बुखार से बीमार 14 साल की किशोरी की शुक्रवार को निजी अस्पताल में मौत हो गई। किशोरी के पिता ने डेंगू होने की बात कही है। वहीं किशोरी की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने गांव में कैंप लगाया। जिसमें 72 मरीजों की जांचें की गईं। सीएचसी सरसौल के अधीक्षक अविनाश यादव ने बताया 48 बुखार से पीड़ित मिले। इनमें चार संदिग्ध मरीजों का एलाइजा डेंगू से जुड़ी जांच के लिए भेजा गया है। यहां नोडल अधिकारी डा राजेश्वर सिंह,जिला मलेरिया अधिकारी अरुण कुमार सिंह, मलेरिया निरीक्षक आयुषी द्विवेदी आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.