कानपुर, अगस्त 27 -- Kanpur News: कानपुर देहात/ रसूलाबाद, संवाददाता। मौसम के आए दिन बदलाव का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। इस समय वायरल फीवर के साथ उल्टी-दस्त और जुकाम-बुखार के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। वहीं मलेरिया भी तेजी से पांव पसार रहा है। जबकि हर घर में जुकाम बुखार के मरीज तेजी से बढ़ रहे है। जिसके चलते बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। जबकि बीमारी की चपेट में आकर लोग दम तोड़ रहे है। बुधवार को बुखार से पीड़ित जोत रसूलाबाद के एक बुजुर्ग की मौत हो गई। एक महीने के अंदर बुखार से पांच लोगों की मौत हो चुकी है। यह भी पढ़ें- Kanpur News: वायरल संक्रमण के मरीजों की संख्या बढ़ने पर फीवर हेल्प डेस्क बना मौसम में आए बदलाव के बाद भी उल्टी-दस्त, बुखार, पेट दर्द, लिवर से पीड़ित मरीजों की संख्या लगतार बढ़...