कानपुर, सितम्बर 13 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। जनपद में बुखार के साथ जुकाम, खांसी, उल्टी व पेट दर्द का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। वहीं जलभराव व कीचड़ के कारण त्वचा रोग से पीड़ित मरीजों की संख्या में भी तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। रविवार को आयोजित स्वास्थ्य मेले में उल्टी-दस्त बुखार के 596 मरीजों सहित कुल 2176 मरीज 29 स्वास्थ्य केंद्रों में उपचार कराने पहुंचे। इस मौके पर जहां 49 मरीजों की आंखों का परीक्षण कराया गया। वहीं सिर्फ चार लोगों के ही गोल्डन कार्ड बन सके। मरीजों को निकटतम अस्पतालों में ही दवा व जांचों की सुविधा मुहैया कराने के लिए शासन के निर्देश पर जिले के 29 स्वास्थ्य केंद्रों में हर रविवार को स्वास्थ्य मेले का आयोजन हो रहा है, लेकिन इसकी औपचारिकता पूरी किए जाने से मरीजों को शासन की मंशा के अनुरूप लाभ नहीं मिल रहा है, ज...