Kanpur News: बीमारी के कारण महिला ने जहर खाकर दी जान
कानपुर, अक्टूबर 26 -- Kanpur News: कानपुर। कोहना में बीमारी के कारण मानसिक तनाव में चल रही महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने जांच पड़ताल की। कोहना के मछुआ नगर निवासी सुनील प्राइवेट नौकरी करते हैं। परिवार में 37 वर्षीय पत्नी शालू और दो बेटे हैं। सुनील ने बताया कि करीब दो साल से उनकी पत्नी किडनी की बीमारी से ग्रसित थीं। काफी समय से इलाज के बाद स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर वह मानसिक रूप से बीमार चल रही थीं। बीती 19 अक्टूबर को पत्नी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। हालत बिगड़ने पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी सोमवार को उसकी मौत हो गई। कोहना थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि महिला ने बीमारी के कारण आत्महत्या की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.