कानपुर, अगस्त 27 -- Kanpur News: डेरापुर, संवाददाता। बारिश के दौरान डेरापुर विकास खंड कार्यालय की छत से पानी टपकने की समस्या ने व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

समस्या का प्रभाव छत से लगातार पानी टपकने के कारण कार्यालय के अंदर जगह-जगह पानी भर गया। जिससे कर्मचारियों को कामकाज करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कार्यालय में रखे महत्वपूर्ण अभिलेखों, फाइलों और अन्य सामान के भीगकर खराब होने का खतरा भी बना हुआ है। समस्या के संबंध में पूछे जाने पर बीडीओ संजू सिंह नाराज हो गईं। उन्होंने कहा, "यह हमारी समस्या है, हम इसे सही कराएंगे, आपको क्या मतलब।"

स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया अधिकारी के इस जवाब को लेकर सवाल उठने लगे हैं कि जब विकास खंड मुख्यालय का कार्यालय ही बारिश के पानी से सुरक्षित नहीं है और अधिकारी अपनी समस्या का समाधान नहीं...