कानपुर, नवम्बर 25 -- Kanpur News: डेरापुर। ब्लॉक सभागार में बीडीओ संजय कनौजिया ने ग्राम पंचायत सचिवों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, बीबीरामजी,गोशालाओं की व्यवस्थाओं और वृद्धावस्था पेंशन सत्यापन की समीक्षा की। बीडीओ ने सचिवों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री आवास योजना की रिपोर्ट तत्काल तैयार कर उसी दिन भेजें। गोशालाओं में गोवंशों को ठंड से बचाने के लिए काऊ कोट और तिरपाल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...