Kanpur News: बीज वितरण कर किसानों को दिया समृद्धि का संदेश
कानपुर, अक्टूबर 10 -- Kanpur News: रसूलाबाद,संवाददाता। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत राजकीय बीज भंडार रसूलाबाद में क्षेत्रीय विधायक पूनम संखवार द्वारा किसानों को लाही, चना के बीज का वितरण किया गया। इस अवसर पर किसानों से संवाद करते हुए उन्हें कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ उठाने तथा आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर खेती को अधिक लाभकारी बनाने के लिए प्रेरित किया गया। विधायक पूनम संखवार ने कहाकि किसानों की समृद्धि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज एवं कृषि संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने से उनकी उत्पादन क्षमता बढ़ाने में सहायता मिलती है। सरकार किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से उन्हें लाभान्वित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। कहाकि सेवा संकल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.