Kanpur News: बीचबचाव कराने पर छात्र का सिर फोड़ा
कानपुर, अक्टूबर 28 -- Kanpur News: कल्याणपुर। गूबा गार्डन क्रासिंग के पास स्कूल के दो छात्रों ने सातवीं कक्षा के छात्र का ईंट से सिर फोड़ दिया। परिजन ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। नानकारी निवासी रुचि देवी ने बताया कि उनका 13 वर्षीय पुत्र अंश प्रजापति कल्याणपुर के एक स्कूल में कक्षा सात का छात्र है। बुधवार को छुट्टी के बाद कक्षा छह के दो छात्र स्कूल के बाहर एक छात्र से झगड़ रहे थे तो उनके बेटे ने बीच बचाव करा दिया था। जिसके बाद वह घर आने लगा। इसी बीच गूबा गार्डन क्रासिंग के पास रहने वाले दोनों छात्रों ने बेटे की साइकिल गिरा दी और ईंट से हमला कर दिया। जिससे उनके बेटे का सिर फट गया। एसीपी कल्याणपुर दिलीप सिंह ने बताया कि जांच कराई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.