Kanpur News: बीएनएसडी शिक्षा निकेतन बनी ओवरआल चैम्पियन
कानपुर, अगस्त 18 -- Kanpur News: कानपुर। प्रमुख संवाददाता बेनाझाबर स्थित बीएनएसडी शिक्षा निकेतन में मंगलवार को 70वीं जनपदीय विद्यालयीय कुश्ती प्रतियोगिता संपन्न हुई। जिसमें 50 खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु व भार वर्गों में हिस्सा लिया। बेहतर प्रदर्शन के दम पर बीएनएसडी शिक्षा निकेतन की टीम ओवरआल चैम्पियन बनी।प्रतियोगिता के अंडर-14 के 35 किग्रा भारवर्ग में बीएनएसडी के शिवम, 38 किग्रा में बालकृष्ण, 44 किग्रा में गोपाल और 48 किग्रा में अश्वनी ने बाजी मारी। अंडर-17 के 48 किग्रा भारवर्ग में बीएनएसडी के जीतू, 45 किग्रा में घाटमपुर के सुधांशु और 51 किग्रा में बीएनएसडी के सक्षम विजेता रहे। अंडर-19 वर्ग के 57 किग्रा में बीएनएसडी के आयुष और 70 किग्रा भारवर्ग में घाटमपुर के अजय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: सीनियर वर्ग में रतन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.