कानपुर, अगस्त 8 -- Kanpur News: कानपुर। प्रमुख संवाददाता बेनाझाबर स्थित बीएनएसडी शिक्षा निकेतन में शनिवार को 70वीं जनपद माध्यमिक विद्यालय जिमनास्टिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बीएनएसडी शिक्षा निकेतन और गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज लाटूश रोड का दबदबा रहा।बालक वर्ग के अंडर-14 में बीएनएसडी शिक्षा निकेतन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब जीता। बीएनएसडी शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज उपविजेता रहा। वहीं, बालिका वर्ग में गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज लाटूश रोड की टीम ने बाजी मारी। अंडर-19 बालक वर्ग में भी बीएनएसडी शिक्षा निकेतन विजेता रहा। बालिका वर्ग में गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज लाटूश रोड की टीम चैम्पियन बनी और कानपुर विद्या मंदिर की टीम उपविजेता बनीं। प्रतियोगिता का उद्घाटन जनपदीय सचिव सत्यप्रकाश तिवारी ने किया। प्रधानाचार्य बृजमोहन...