Kanpur News: बिल्हौर व बिठूर में शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे सीएम
कानपुर, अक्टूबर 24 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सोमवार को प्रस्तावित कानपुर दौरे को लेकर पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। वाल्मीकि जयंती पर मुख्यमंत्री बिठूर स्थित वाल्मीकि आश्रम में माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद नानाराव पार्क में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान बिल्हौर और बिठूर विधानसभा क्षेत्रों के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण भी प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों के तहत शनिवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने हेलीपैड, कार्यक्रम स्थल और जनसभा स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस बल की तैनाती और यातायात प्रबंधन की रणनीति तैयार की गई। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री सोमवार सुबह 10 बजे हेलीकॉप्टर से बिठूर पहुंचेंगे। यहां वाल्मीकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.