कानपुर, अक्टूबर 27 -- Kanpur News: कानपुर। अपने कानपुर वाले बिल्लियों पर इतने फिदा हैं कि बिल्लो रानी को सजाने-संवारने में ही 3.5 करोड़ खर्च कर देते हैं। शहर के 13 कैट ब्यूटी सैलून और पेट स्पा सेंटरों में हर माह इतनी रकम खर्च हो रही है। सबसे ज्यादा क्रेज परशियन बिल्लियां पालने का है जबकि मिक्स देसी और हिमालयन पालतू बिल्लियों की संख्या दूसरे नंबर पर है। सियामीज और हॉटगेल ब्रीड की बिल्लियों की सैलूनों में सजावट कराने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ी है। खास बात यह है कि इन बिल्लियों में काली बिल्लियों की खूब भरमार है। इस रंग की बिल्लियां अब बस फिल्मों में ही डराया करती हैं। घरों में बड़े नाजों से पाली जा रही हैं। ब्यूटीफिकेशन के रेट जानकर चौंक जाएंगेबिल्लियों की ग्रूमिंग और खर्च बिल्लियों के ब्यूटीफिकेशन के रेट जानकर आप चौंक जाएंगे। हर महीने...