कानपुर, सितम्बर 28 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। जनपद में बिना मान्यता संचालित स्कूलों के खिलाफ बीएसए ने सोमवार को निरीक्षण अभियान संचालित किया। उन्होंने बताया कि शासन एवं विभागीय निर्देशों के तहत मान्यता विहीन विद्यालयों के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी। पांच स्कूलों के खिलाफ एक-एक लाख रुपये का अर्थदंड लगाया गया है। बीएसए आशीष कुमार पाण्डेय ने बताया कि आरटीई तथा यूपी मान्यता प्राप्त विद्यालयों संबंधी प्रावधानों के अनुसार बिना मान्यता के विद्यालय संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसके बावजूद कुछ विद्यालय बिना मान्यता के संचालन किए जाने की शिकायतें मिलने पर जांच कराई गई। जांच में जनपद के पांच विद्यालय बिना मान्यता के संचालित पाए गए। जिन पर आरटीई की धारा 18(1) के उल्लंघन के कारण प्रत्येक विद्यालय पर एक-एक लाख रुपये का अर्थदंड के साथ ह...