कानपुर, अक्टूबर 24 -- Kanpur News: कानपुर। बिनगवां में केडीए ने तीन अराजियों की 3.60 करोड़ की जमीन पर कब्जा कर किए गए अवैध निर्माण को ढहा दिया। भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में चले इस अभियान में न सिर्फ पूरी जमीन कब्जामुक्त कराई गई बल्कि परिसर में अवैध रूप से किए जा रहे फर्नीचर के कारोबार को भी बंद करा दिया गया। सारा सामान लदवाकर भिजवा दिया गया। केडीए भूमि बैंक जोन तीन की तहसीलदार डॉ.अर्चना शर्मा के नेतृत्व में ध्वस्तीकरण का यह अभियान चलाया गया। थाना सेन पश्चिमपारा की पुलिस फोर्स की मौजूदगी में यहां की जमीन कब्जाने वाले संदीप कुमार शर्मा और महेश विश्नोई को चेतावनी गई। पूरा सामान बाहर ले जाने के लिए कहा गया। इसके बाद आराजी संख्या 268. 729 और 737 की तीन हजार वर्गमीटर जमीन को घेरने वाली दीवार और कमरा बुलडोजर से तोड़ दिया गया। इस जमीन पर तहसील...