कानपुर, अक्टूबर 25 -- Kanpur News: बिधनू। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के बीच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिधनू में गंदगी, जलभराव, आसपास उगी झाड़ियों और टूटे सीवर चैंबर से मरीज और तीमारदार परेशान हैं। वहीं, जच्चा-बच्चा वार्ड में मच्छरदानी के बिना मरीजों के भर्ती होने से मच्छरों का खतरा बना हुआ है। अस्पताल परिसर और आसपास जलभराव व गंदगी से मच्छरों के पनपने की आशंका है। ऐसे में डेंगू, मलेरिया समेत संचारी रोगों से बचाव के लिए चलाए जा रहे अभियान के बीच स्वास्थ्य केंद्र की सफाई व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। सीएचसी प्रभारी डॉ. नीरज सचान ने बताया कि जच्चा-बच्चा वार्ड में मच्छरों से बचाव के लिए स्प्रे कराया जाता है। मच्छरदानी लगाने से जच्चा-बच्चा को परेशानी होती है। उन्होंने बताया कि परिसर में नियमित सफाई कराई जा रही है, जबकि मुख्य गेट ...