कानपुर, अगस्त 4 -- Kanpur News: बिधनू। नौबस्ता-सागर हाईवे पर सोमवार रात 20 मिनट के भीतर दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो बाइक सवारों की मौत हो गई। एक हादसा हड़हा गांव के पास कार की टक्कर से हुआ तो दूसरा माधवबाग बाजार के पास ट्रैक्टर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार व ट्रैक्टर ट्राली के चालक मौके से भाग निकले। साढ़ पड़री लालपुर सतरहुली गांव निवासी शंकर का बाइक सवार बेटा 29 वर्षीय सत्यपाल नौबस्ता से घर लौट रहा था। हड़हा गांव के पास पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक में टक्कर मारती हुई निकल गई। इससे वह हाईवे पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे बिधनू सीएचसी पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने सत्यपाल को मृत घोषित कर दिया।

दूसरा हादसा वहीं दूसरा हादसा माधवबाग बाजार के पास काकादेव निवासी रामबाबू के 35 वर्षीय बबलू के साथ हुआ।...