Kanpur News: बिधनू में एचटी लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत, आक्रोश
कानपुर, सितम्बर 23 -- Kanpur News: बिधनू। खेरसा गांव में दोस्तों संग मछली पकड़ने गया युवक तालाब किनारे झूल रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट से झुलसे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी पर ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। खेरसा गांव निवासी मजदूर विनोद का 27 वर्षीय बेटा सीबू बुधवार दोपहर दोस्तों के साथ गांव के बाहर स्थित तालाब में मछली पकड़ने गया था। तभी तालाब किनारे लटक रहे 11 हजार वोल्ट की एचटी लाइन की चपेट में आने से सीबू झटके के साथ दूर जा गिरा। दोस्तों के शोर मचाने पर ग्रामीण व परिजन मौके पर पहुंचे। आनन-फानन उसे बिधनू सीएचसी ले गए, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीबू तीन भाइयों में सबसे छोटा था, जो कि ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता था। बेटे की मौत पर मां कमला का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.