Kanpur News: बिठूर रोड पर डंपर ने टेक्नीशियन को रौंदा, मौत
कानपुर, अगस्त 19 -- Kanpur News: कल्याणपुर। बिठूर रोड पर बुधवार को तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर ने बाइक कैब में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद सड़क पर गिरे पेसमेकर टेक्नीशियन डंपर के पहिए के नीचे आ गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक राइडर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक डंपर समेत मौके से भाग निकला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद सड़क की एक लेन पर करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। बाबूपुरवा निवासी 28 वर्षीय मोहम्मद फैजान मेडिकल उपकरण बेचने वाली कंपनी एसए हेल्थ टेक में पेसमेकर टेक्नीशियन थे। परिवार में पिता एएच शहजादे, बड़े भाई नूर जाबिर और बहन खुशबू व रोजी हैं। बुधवार को बिठूर स्थित एक निजी हॉस्पिटल में एक मरीज के दिल का ऑपरेशन होना था। ऑर्डर पर ऑपरेशन में इस्तेमाल होने वाले जरूरी उपकरण लेकर फैजान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.