कानपुर, सितम्बर 25 -- Kanpur News: कानपुर। बिठूर में पत्नी से विवाद के बाद मजदूर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पति के शव को फंदे से लटकता देख पत्नी चीख पड़ी। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्यों का संकलन कर शव पोस्टमार्टम भिजवाया। ईश्वरीगंज निवासी 40 वर्षीय नीरज गौतम मजदूरी करता था। परिवार में पत्नी सुशीला, बेटा आदित्य और बेटियां प्रतिष्ठा व शिवानी हैं। नीरज के पिता भैयालाल ने बताया कि वह अपने तीन बेटों संजय, रमाकांत और विनीत व पत्नी रेखा के साथ कन्नौज के मानीमऊ में रहते हैं, जबकि नीरज काफी समय से बिठूर में रह रहा था। गुरुवार रात नीरज का पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इस पर बेटा झल्लाकर छत पर चला गया। शुक्रवार सुबह सुशीला जब छत में पहुंची तो देखा सुमित का शव फंदे से झूल रहा था। बिठूर थाना प्रभारी अशोक कुमार सरोज ने बताया, पत्न...