कानपुर, अक्टूबर 10 -- Kanpur News: पुखरायां, संवाददाता। स्थानीय कस्बे में शुक्रवार को विद्युत जेई के नेतृत्व में बिजली विभाग की टीम ने दो मोहल्लों में छापामारी कर विद्युत वकाया के 3 लाख 20 हजार वसूल किए। साथ ही बिल न जमा करने पर 27 कनेक्शन काटे गए। विद्युत जेई रामरूप विन्दु के नेतृत्व में शुक्रवार को बिजली विभाग की टीम ने शास्त्रीनगर व मालवीय नगर मोहल्ले में छापा मारा। जेई ने बताया कि यहां पर कनेक्शन धारकों के ऊपर 9 लाख 70 हजार रुपये बकाया था, जिसमें 3 लाख 20 हजार रुपये जमा करवाए गए। वहीं जिन विद्युत उपभोक्ताओं का काफी समय से बिजली का बिल बाकी चल रहा था। इस तरह के 27 कनेक्शनों को काटा गया है। साथ ही उन्हें चेतावनी दी गई कि जब तक वह अपना बकाया बिजली का बिल नहीं जमा करते हैं। बिजली का उपभोग नहीं कर पाएगें। अगर उपभोग करते पाए गए तो विभागीय क...