Kanpur News: बिजली बिल कम कराने के नाम पर दस हजार ऐंठे, मांगने पर रॉड से हमला
कानपुर, अक्टूबर 11 -- Kanpur News: कानपुर दक्षिण। हनुमंत विहार थाना क्षेत्र में बिजली का बिल कम कराने के लिए दिए गए दस हजार रुपये वापस मांगना युवक को भारी पड़ गया। दबंग ने युवक से गाली-गलौज कर लोहे की रॉड से हमला किया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की रही है। योगेंद्र विहार निवासी नितिन वर्मा के मुताबिक, दोस्त अंकित का बिजली का बिल अधिक आने पर तिरंगा चौराहा के पास के रहने वाले अरुण कुमार उर्फ ट्विंकल के माध्यम से उसे कम कराने की बात हुई थी। इसके बाद पिछले माह सितंबर में ट्विंकल को 10 हजार रुपये दिए गए, लेकिन बिल कम नहीं हुआ। दोस्त के रुपये वापस मांगने पर 30 सितंबर को चतुर्वेदी बिल्डिंग स्थित केबीएस-सोलर कार्यालय पहुंचे। यहां अरुण ने गाली-गलौज करते हुए नितिन पर लोहे की रॉड से प्रहार किया। हनुमंत विहार थाना प्रभारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.