कानपुर, जुलाई 16 -- Kanpur News: पुखरायां, संवाददाता। अमरौधा विकास खंड के श्यामसुंदरपुर गांव व इस गांव के मौजा डढ़वापुर गांव में कुछ स्थानों पर बिजली के पोल न होने के कारण अंधेरा पसरा रहता है और दलित बस्ती के लोग अंधेरे में जीवन यापन को मजबूर हैं। प्रधान ने कैबिनेट मंत्री से बिजली पोल लगवाए जाने की गुहार लगाई है। श्यामसुन्दरपुर गांव दो मौजा और हैं। डढ़वापुर व असलापुर तीनों की आवादी 5 हजार है। श्यामसुंदरपुर गांव में बसी दलित बस्ती में राजू कठेरिया के घर से प्रतापसिंह के घर तक बिजली पोल नहीं है। वहीं डढ़वापुर गांव में वेलनेस केन्द्र से श्रीकृष्ण के घर तक बिजली पोल नहीं लगाये गए हैं। इइसके चलते दोनों गांव के आधा सैकड़ा घर अंधेरे में डूबे रहते हैं। ग्राम प्रधान रामकिशोरी देवी ने बताया कि गांव वालों की समस्या को देखते हुए बिजली विभाग के जेई व एसडी...