Kanpur News: बिजली चोरी में पांच के खिलाफ मुकदमा
कानपुर, अक्टूबर 17 -- Kanpur News: सरवनखेड़ा संवाददाता। बिजली के बकाएदारों पर विभागीय अफसरों ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में शनिवार को विद्युत टीम ने गोपीपुर व रायपुर खुर्द में छापा मारकर बकाएदारी के चलते 25 लोगों के विद्युत कनेक्शन काट दिए। जबकि बकाएदारी में कनेक्शन कटने के बाद भी चोरी से बिजली का उपयोग करने में पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। एसडीओ विद्युत रनियां विकास सोनी की अगुवाई में विद्युत टीम ने गोपीपुर व रायपुर में छापा मारा। यहां लंबे समय से बकाएदारी के चलते 25 उपभेक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए। जबकि पहले से बकाएदारी में कनेक्शन कटने के बाद भी गोपीपुर के राजन पुत्र नन्हा, नफीस पुत्र हजरत, अनीता देवी पत्नी अशोक, प्रेमचंद पुत्र रामबाबू व लक्ष्मी देवी,पंचम पुत्र मुल्ला चोरी से बिजली का उपयोग करते मिले। एसडीओ विद्युत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.