Kanpur News: बिजली के पोल और लटकते तारों की समस्याएं उठीं
कानपुर, सितम्बर 22 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। फजलगंज स्थित केस्को कार्यालय में मंगलवार को उद्योग बंधु बैठक का आयोजन हुआ। इसमें उद्यमी संगठनों के पदाधिकारियों ने औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था से जुड़ी विभिन्न समस्याएं उठाईं। फीटा महासचिव उमंग अग्रवाल ने फजलगंज में सड़क के बीच लगे बिजली के पोल हटाने की मांग की। उन्होंने आंधी में टेढ़े हुए खंभों को ठीक कराने, खंभों के नीचे प्लिंथ बनवाने और नीचे लटक रहे एचटी तारों को दुरुस्त कराने की समस्या अधिकारियों के सामने रखी। अधिकारियों ने समस्याओं के समाधान के लिए कार्रवाई का आश्वासन दिया। बैठक में बिजली बिलों में पावर फैक्टर प्रदर्शित नहीं होने और इसके कारण अनावश्यक रूप से बिल में अतिरिक्त राशि जुड़ने की समस्या भी उठाई गई। उद्यमियों ने बताया कि तारों में स्पार्किंग के कारण डिमां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.