Kanpur News: बिजली के तारों पर डंडा मारने के विरोध में पीटा, रिपोर्ट
कानपुर, जुलाई 2 -- Kanpur News: बिधनू। सेन पश्चिम पारा कसिगवां गांव में बुधवार रात बिजली खराब होने पर तारों पर डंडा मारने का विरोध करना महिला को भारी पड़ गया। दबंग पड़ोसी ने बहन समेत भाइयों को लाठी-डंडों से पीट लहूलुहान कर दिया। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। कसिगवां निवासी मो़ सरताज सिद्दीकी के मुताबिक, उनके घर और पड़ोसी नसीम के घर की बिजली एक ही पोल से जुड़ी है। आरोप है कि बुधवार रात को नसीम अपने घर की बिजली ठीक करने के लिए खंभे पर लगे तारों में डंडा मार रहा था, जिससे उनके घर की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। जिस पर बहन हिना ने विरोध किया तो नसीम ने गाली-गलौज कर मारपीट की। इसके बाद नसीम ने फैजान, अहमद, आदिल व पांच-छह अन्य लोग को बुला लिया, फिर घर में धावा बोल बहन और छोटे भाई इमर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.