कानपुर, अगस्त 9 -- Kanpur News: रूरा, संवाददाता। कस्बा रूरा के सुभाष नगर मोहल्ले में बिजली कनेक्शन न मिलने से दर्जनों परिवार भीषण गर्मी में परेशान हैं। यह परिवार अंधेरे में रहने के साथ पानी के संकट से जूझ रहे हैं। नए मकान बनाकर रह रहे दन परिवारों को आवेदन के बाद भी कनेक्शन नहीं मिल पा रहा है। इससे यह लोग चार महीनों से विद्युत उपखंड कार्यालय के चक्कर काटने को मजबूर हैं। सुभाष नगर रूरा निवासी मोहित तिवारी, सतेंद्र, श्याम नारायण, अवधेश और अनुरुद्ध तिवारी सहित अन्य पीड़ितों का आरोप है कि उन्होंने कनेक्शन के लिए सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं। इसके बावजूद विभाग उन्हें नई प्लाटिंग का हवाला देकर लगातार टालमटोल कर रहा है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में पहले स्टीमेट बनाकर विद्युतीकरण किया जाएगा, उसके बाद ही कनेक्शन जारी होंगे।प...