Kanpur News: बिजली कनेक्शन के लिए अलग-अलग पोर्टल पर नहीं करना होगा आवेदन
कानपुर, सितम्बर 4 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। कानपुर में बिजली कनेक्शन लेने वालों और बिजली संबंधी किसी काम के लिए अलग-अलग पोर्टल और वेबसाइट पर नहीं जाना होगा। केस्को की नई वेबसाइट में घरेलू, कॉमर्शियल और औद्योगिक बिजली कनेक्शन के लिए झटपट पोर्टल या निवेश मित्र पोर्टल पर नहीं जाना होगा। नई वेबसाइट www.kesco.org.in पर नए कनेक्शन के विकल्प पर क्लिक करते ही सीधे पोर्टल पर आवेदन का पेज खुलेगा। इसके अलावा बिल जमा करने पर सीधे यूपीपीसीएल वेबसाइट का वह पेज (पेमेंट गेटवे) खुलेगा, जिसमें उपभोक्ता अमाउंट भरकर यूपीआई या नेट बैंकिंग के जरिये भुगतान कर सकेगा। पुरानी वेबसाइट में यह सुविधा नहीं थी, उसमें सिर्फ यूपीपीसीएल की वेबसाइट खुलती थी। बिजली की डिमांड के साथ मौसम की जानकारी यह भी पढ़ें- Kanpur News: 50 नए फीचर्स के साथ केस्को ने बदली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.