Kanpur News: बिजली कटौती का फायदा उठाकर की चोरी
कानपुर, अगस्त 6 -- Kanpur News: कानपुर, संवाददाता। अनवरगंज में बिजली की आंख मिचौली का फायदा उठाकर एक शातिर चोर अफीम कोठी निवासी सीता मनोज के घर में चोरी कर फरार हो गया। पीड़िता के अनुसार एक अगस्त की रात को बार-बार बिजली कटौती हो रही थी। इस दौरान उनका परिवार सो रहा था। मौके का फायदा उठाकर एक चोर उनके घर में घुसकर मोबाइल, कान की बालियां और कपड़े ले गया। आरोपित पड़ोस में लगे सीसी कैमरे में आते-जाते हुए कैद हुआ है। रायपुरवा थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- Siwan News विशनपुर में दो घरों को चोरों ने बनाया निशाना
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.