कानपुर, अगस्त 24 -- Kanpur News: कानपुर। राजकीय बाल गृह (बालिका) की किशोरियों ने रक्षा बंधन पर अपनी प्रतिभा व हुनर का प्रदर्शन किया। यूनिट-1 और यूनिट-2 की किशोरियों ने हाथों से आकर्षक राखियां और रोली-चावल की पोटलियां तैयार की। जिसका सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय में विशेष स्टॉल लगाकर बिक्री की गई। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने स्टॉल का निरीक्षण कर किशोरियों से संवाद किया और उनके हुनर की प्रशंसा की। वहीं, कलेक्ट्रेट परिसर के कर्मचारी व अधिकारियों ने इन स्टॉल से राखी आदि की खरीदारी भी की। अचिंत्य फाउंडेशन की ओर से बालिकाओं को प्रोफेशनल एम्ब्रॉयडरी के साथ सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस दौरान अचिंत्य चैरिटेबल फाउंडेशन की निदेशक दिशा अरोड़ा भी मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- Kanpur News: डीएम कैंपस में लगाया राखियों व रोली-चावल का स...