Kanpur News: बालिका में फर्रुखाबाद तो बालक में कानपुर बना विजेता
कानपुर, अगस्त 11 -- Kanpur News: कानपुर। प्रमुख संवाददाता मंडलीय विद्यालयीय तैराकी प्रतियोगिता-2026 का आयोजन मंगलवार को फूलबाग स्थित यूनियन क्लब में हुआ। जिसमें 25 से अधिक विद्यालय के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में कानपुर नगर का दबदबा रहा और अंडर-19 बालक वर्ग में पहला स्थान अपने नाम किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ सह जिला विद्यालय निरीक्षक प्रशांत कुमार तिवारी ने किया। प्रतियोगिता के अंडर-19 और अंडर-17 बालिका वर्ग में फर्रुखाबाद विजेता और कानपुर नगर उपविजेता रहा। वहीं, अंडर-19 बालक वर्ग में कानपुर नगर विजेता और फर्रुखाबाद उपविजेता रहा। प्रतियोगिता में रामजानकी इंटर कॉलेज बिठूर और पं. जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज के तैराकों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस अवसर पर डॉ. अजीत कुमार सिंह, डॉ. एचके झा, निकेश प्रवीण, मनीष मौर्य, कीर्ति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.