कानपुर, जुलाई 18 -- Kanpur News: मूसानगर, संवाददाता। नगर पंचायत मूसानगर में बालाजी धाम मंदिर के निकट एक करोड़ पैसठ लाख की लागत से कान्हा गोशाला का निर्माण कार्य शुरू हो गया। इसके निर्माण की समय सीमा छह माह तय की गई है। इसके बन जाने के बाद नगर के लोगों को अन्ना गोवंश की समस्या से जल्द राहत मिलने की उम्मीद जगी है। नगर पंचायत मूसानगर में कान्हा गोशाला के निर्माण के लिए पहले सूरजपुर के पास जमीन देखी गई थी, लेकिन वहां अक्सर बाढ़ का पानी भर जाने के कारण उसकी जगह गत वर्ष बालाजी धाम मूसानगर के पास जमीन को चिन्हित किया गया था। एक करोड 65 लाख की लागत से बनने वाली इस कान्हा गोशाला का बजट आवंटन होने के बाद इसका निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया। करीब चार सौ गोवंश के संरक्षण के लिए बनने वाली इस गौशाला में पानी की टंकी, भूसा घर, टीन शेड और चारो ओर दीवार बन...