Kanpur News: बारिश में सड़कें व हाई-वे बने अन्ना गोवंश के आशियाना
कानपुर, अगस्त 19 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। जनपद में करीब दस हजार अन्ना गोवंश किसानों व आम लोगों की समस्या बने हैं। जिम्मेदारों की अनदेखी ने लोगों के साथ ही गोवंश की परेशानी बढ़ा दी है। बारिश के चलते खेत और कच्ची जमीनें गीली होने के कारण मवेशियों के झुंड अब सड़कों और हाई-वे पर डेरा जमाए हैं। इससे हो रहे हादसों के बाद भी जिम्मेदारों की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। रात के अंधेरे में हाई-वे व सड़कों पर जमें इन गोवंश के झुंड की वजह से बड़े हादसे का खतरा बना है। शासन से अन्ना गोवंश के शत-प्रतिशत संरक्षण के लिए तमाम बार तारीखें तय की जा चकी हैं। इसके बाद भी जिले में इसका कोई खास असर नहीं पड़ा। गोवंश के संरक्षण में सुस्ती का खामियाजा किसानों से लेकर आम आदमी तक को भुगतना पड़ रहा है। बरसात के महीने में खेत से लेकर ग्रामीण इलाके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.